
उन्नाव। जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के थाना गांव स्थित वृहद गौशाला में पशु चिकित्सा विभाग और गौशाला संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि गौशाला में 10 से 12 गौवंश कई दिनों से मृत पड़े रहे, जबकि उनके शवों को आवारा कुत्ते नोचते रहे।

ग्रामीणों के गौशाला पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद गौशाला संचालन व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे।
सूचना मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) डॉ. विनोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दिनों से मृत पड़े गौवंशों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। CVO ने कहा कि गौशाला का संचालन कर रही संबंधित NGO के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
इस घटना ने गौवंशों की देखभाल और गौशाला प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।