Editor

उन्नाव: बच्चों के विवाद में चली गोलियां, फायरिंग से मचा हड़कंप, एक युवक घायल

Hamari sevaye

उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गदन खेड़ा में गुरुवार को दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से तनाव चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने पर एक पक्ष के युवक ने अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी।

VK Finance

फायरिंग की घटना में एक युवक के छर्रे लगने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment