Editor

गंगाघाट पुलिस का चाइनीज मांझा पर बड़ा एक्शन, पतंग दुकानों पर छापेमारी, सख्त चेतावनी

Hamari sevaye

उन्नाव, गंगाघाट। आमजन और पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मनोहर नगर स्थित राकेश पतंग स्टोर सहित गांधीनगर क्षेत्र की कई पतंग दुकानों की सघन जांच की।

VK Finance

अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में चाइनीज मांझा की बिक्री या भंडारण न करें। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचने या रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि चाइनीज मांझा दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बनता है। इसी कारण क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने दुकानदारों से केवल वैध और सुरक्षित मांझा बेचने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कहीं चाइनीज मांझा की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment