Editor

ससुराल से निकला, घर नहीं पहुंचा… अगले दिन खेत में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

Hamari sevaye

फतेहपुर। जिले के थाना थारियांव क्षेत्र के ग्राम महमदपुर में 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत हत्या है, हादसा है या किसी अन्य कारण से हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

VK Finance

मृतक की पहचान गुलशन लोधी (28 वर्ष) पुत्र शिव कुमार लोधी, निवासी रसूलपुर, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन अपनी पत्नी से मिलने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदलेकापुरवा स्थित ससुराल आया हुआ था। उसका शव ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित महमदपुर गांव में मिला, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे गुलशन अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर ससुराल से अपने घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। अगले दिन उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद थाना थारियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है, दुर्घटना है या किसी अन्य वजह से युवक की मौत हुई। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

रिपोर्ट: सूरज कुमार

खबर को शेयर करे

Leave a Comment