Editor

मंत्री उमेश राय को मिली थी पाकिस्तानी एजेंसी के नाम पर धमकी, जांच के बाद बर्धमान से संदिग्ध हमीद गिरफ्तार

Hamari sevaye

The VOICE INDIA News-kolkata
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने के बाद उत्तर हावड़ा के विधायक एवं मंत्री उमेश राय को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान की एक एजेंसी का सदस्य बताते हुए पैसे की मांग की और रकम नहीं देने पर उनके बेटे के अपहरण की धमकी दी थी।

VK Finance

मंत्री उमेश राय ने बताया कि धमकी देने वालों ने उनके पार्टी कार्यालय की तस्वीरें भेजकर हमले की चेतावनी भी दी थी। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मामले की जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच के आधार पर एसटीएफ ने बर्धमान से हमीद नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि मंत्री को मिली धमकी के मामले का संबंध इसी जांच से हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार हमीद उत्तर हावड़ा के पिलखाना इलाके में काम करता था। फिलहाल एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी के पीछे उसका क्या संबंध था तथा क्या इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

हालांकि, जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है और जांच जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment