Editor

विधायक बृजेश रावत की पहल: ओवरब्रिज निर्माण-ध्वस्तीकरण पर NHAI को लिखा पत्र.

Hamari sevaye

कस्बा नवाबगंज में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण से स्थानीय व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की आजीविका पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए मोहान विधानसभा के विधायक बृजेश कुमार रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट निदेशक को पत्र भेजा है।

VK Finance

पत्र में विधायक ने निर्माण कार्य पर पुनर्विचार करने तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल स्थगित किए जाने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विधायक बृजेश कुमार रावत ने कहा कि जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आशा जताई कि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित एवं संतुलित समाधान निकाला जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment