Editor

पत्नी पर शक बना खूनी जुनून: एक ही रात में तीन कत्ल, पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया सनकी हत्यारा

Hamari sevaye

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने तीन लोगों की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वाराणसी के नदेसर क्षेत्र का रहने वाला है और उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। इसी शक ने उसे खूनी वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।

VK Finance

आरोपी के मुताबिक, उसकी दो बेटियां हैं। उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और शाहगंज में रहने वाले एक युवक के संपर्क में रहती थी। 3 अगस्त को पत्नी बिना बताए घर से शाहगंज चली गई और बाद में वीडियो कॉल कर अपनी मौजूदगी भी दिखाई।

इससे गुस्साए आरोपी ने देर रात शाहगंज पहुंचकर उस कमरे में प्रवेश किया, जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। उसने खाना बनाने वाले छोटे गैस सिलेंडर से पहले पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए युवक और उसकी पत्नी पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनहरी हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन प्रयागराज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment