Editor

कोलकाता कुट्योर एग्जीबिशन में उद्योग और निवेश पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गिनाईं उपलब्धियां

Hamari sevaye

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वस्त्र उद्योग और व्यापार को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित कोलकाता कुट्योर एग्जीबिशन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उद्योग जगत को संबोधित करते हुए राज्य में निवेश और कारोबार के बेहतर माहौल का दावा किया। कार्यक्रम का आयोजन कलकत्ता साड़ी डीलर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और उद्योग से जुड़े लोग शामिल हुए।

VK Finance

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का कारोबारी वातावरण तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जो उद्योगपति और व्यापारी राज्य से बाहर जाने की योजना बना रहे थे, वे अब पूरे विश्वास के साथ अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों, निवेश को प्रोत्साहन देने वाले कदमों और बेहतर व्यावसायिक माहौल के कारण राज्य में निवेश बढ़ रहा है, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पश्चिम बंगाल को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल करना है और इसके लिए हर संभव सहयोग उद्योग जगत को दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री उमेश राय तथा विद्यालय शिक्षा एवं एमएसएमई मंत्री दीपक बर्मन भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने भी वस्त्र उद्योग के विकास और व्यापारियों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सरकार का मानना है कि कोलकाता कुट्योर एग्जीबिशन जैसे आयोजन न केवल वस्त्र उद्योग को नया बाजार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। ऐसे आयोजनों से पश्चिम बंगाल के वस्त्र एवं परिधान उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment