Editor

तीन साल में ही जर्जर हुआ फतेहपुर का नौबस्ता पुल, शुरू होने से पहले ही उठे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Hamari sevaye

फतेहपुर। जिले के नौबस्ता क्षेत्र में रायबरेली मार्ग को जोड़ने के लिए बनाए गए पुल की हालत निर्माण के महज तीन साल के भीतर ही खराब हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पुल को अभी तक आम जनता के आवागमन के लिए शुरू भी नहीं किया गया है, लेकिन उस पर बनी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

VK Finance

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल लंबे समय से तैयार होने के बावजूद अब तक चालू नहीं किया गया। इस बीच सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। उनका आरोप है कि यदि बिना मरम्मत के पुल पर यातायात शुरू किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में आसपास के लोग और राहगीर अनजाने में पुल पर पहुंच सकते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आवागमन शुरू करने से पहले सड़क और पुल की आवश्यक मरम्मत कराई जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

रिपोर्ट: प्रमोद कुमार दुबे
द वॉयस इंडिया

खबर को शेयर करे

Leave a Comment