Editor

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय, महिला एशिया कप में 5 सितंबर को भिड़ेंगी चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें

Hamari sevaye

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में दुबई में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

VK Finance

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप का पूरा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज़ 28 अगस्त से दुबई में होगा। भारत को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसकी सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला माना जा रहा है।

महिला एशिया कप का यह छठा टी-20 संस्करण होगा। मौजूदा चैंपियन श्रीलंका है, जिसने पिछला खिताब अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश ने 2018 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और 2012, 2016 और 2022 में लगातार तीन बार खिताब जीत चुकी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें रहेंगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment