

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद के पास रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार 29 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी जानकारी ली और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कोरवां से प्रतापगढ़ के मनगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान अलियाबाद के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।
Reporter Suraj Kumar