Editor

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा उठा क्षेत्र

Hamari sevaye

धुन्नी भइया के नेतृत्व में निकली बाइक रैली, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

VK Finance

हिन्दुस्तान सर्किल सुल्तानपुर घोष
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक सवार हजारों समर्थक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा।

यात्रा की शुरुआत नौबस्ता गंगा घाट से हुई। यहां से काफिला अल्लीपुर बाजार स्थित पूर्व मंत्री के आवास पहुंचा। इसके बाद चौकी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा में सर्व समाज के लोगों की सहभागिता रही।

पूर्व मंत्री धुन्नी भैया ने दिया संदेश👇👇👇

आजादी के इतिहास से युवाओं को जोड़ना जरूरी

पूर्व राज्य मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को देश की आजादी के संघर्ष और शहीदों के बलिदान से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और अनेक लोगों ने देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा त्याग, तप और बलिदान का प्रतीक है। देश की आजादी के इतिहास और शहीदों के बलिदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तिरंगा यात्रा में चौकी चौराहा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। अल्लीपुर बहेरा ग्राम प्रधान एवं भाजपा समर्थक डॉ. हसीन अंसारी की इस्तेयाक बेग भुट्टू कीओर से लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

यात्रा में डॉ. हसीन अंसारी, पूर्व प्रधान इस्तेयाक बेग उर्फ भुट्टू, जिला पंचायत सदस्य महेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अल्लीपुर राजा सिंह, रासिक, अली अहमद, नबी अहमद, चांद बाबू, डॉ. शोएब अंसारी गुड्डू मिश्रा,समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे

खबर को शेयर करे

Leave a Comment