Editor

उन्नाव में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 9 बीघे जमीन पर कार्रवाई

Hamari sevaye

उन्नाव। शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्व में नोटिस और ध्वस्तीकरण आदेश के बावजूद स्वीकृत लेआउट नहीं कराने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया।

VK Finance

कांशीराम कॉलोनी रोड पर करीब 6 बीघे जमीन में बिना स्वीकृत नक्शे के प्लाटिंग की जा रही थी। इसके अलावा कांशीराम कॉलोनी के आगे प्रधानमंत्री आवास योजना के पास करीब 3 बीघे जमीन में भी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग और निर्माण को ध्वस्त कराया।

अधिकारियों के मुताबिक करीब 9 बीघे जमीन पर बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग की जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण ने कॉलोनाइजरों से पहले लेआउट जमा कराकर नियमानुसार स्वीकृति लेने की अपील की है।

साथ ही प्लॉट खरीदने वालों को भी सतर्क किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले स्वीकृत लेआउट की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में कार्रवाई से बचा जा सके और बैंक लोन जैसी सुविधाएं लेने में परेशानी न हो। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव मनोज सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment