Editor

त्योहारों से पहले चकलवंशी चौराहे पर एसएसपी का निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Hamari sevaye

उन्नाव। आगामी बारावफात, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना सफीपुर क्षेत्र के चकलवंशी चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौराहे और आसपास की यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए भीड़ एवं वाहनों के सुचारु आवागमन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

VK Finance

एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment