

उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना दही पहुंचकर जनसुनवाई की। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद डीएम और एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, नन्हे फरिश्ते कक्ष और सीसीटीएनएस कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।