Editor

रेलवे पुल के नीचे से बाइक चोरी, 14 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं; पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर

Hamari sevaye

शुक्लागंज उन्नाव। 9 अगस्त 2026 को रेलवे पुल के नीचे से मोटरसाइकिल संख्या UP35 AN 9139 चोरी होने का मामला सामने आया था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई।
हैरानी की बात यह है कि घटना को 14 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बाइक बरामद होना तो दूर, पीड़ित लगातार पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। और न्याय की गुहार लगा रहा है।
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है। कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए, चोरी की बाइक की तलाश कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह है।कि आखिर पीड़ित को न्याय के लिए और कितने दिन पुलिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे और चोरी की रिपोर्ट कब दर्ज होगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment