Editor

उन्नाव में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का जोश, 4 किमी दौड़े जेन जी के युवा

Hamari sevaye

उन्नाव। स्व. अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार सुबह ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। गांधी नगर तिराहे से सुबह छह बजे जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इसमें जेन जी के युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

VK Finance

चार किलोमीटर की दौड़ गांधी नगर तिराहे से शुरू होकर निराला प्रेक्षागृह पहुंचकर पूरी हुई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 11 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

आयोजकों के अनुसार, स्व. अजीत सिंह की स्मृतियों को सेवा और सामाजिक सरोकारों से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 23 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment