Editor

उन्नाव में युवाओं ने लगाई दौड़, ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन में दिखा जोश

Hamari sevaye

उन्नाव। युवाओं में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार सुबह उन्नाव में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। स्वर्गीय अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित करीब चार किलोमीटर की इस मैराथन में जेन जी समेत बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

VK Finance

मैराथन का शुभारंभ सुबह छह बजे गांधी नगर तिराहे से जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में शामिल प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े और निराला प्रेक्षागृह पहुंचकर मैराथन का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश दिया।

मैराथन में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

आयोजक और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र सनी सिंह ने बताया कि मैराथन के लिए पहले करीब 4,600 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि रजिस्ट्रेशन के बिना भी दो हजार से अधिक बच्चे मौके पर पहुंचे और दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले प्रतिभागियों को केवल दौड़ में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, उन्हें पुरस्कार के लिए स्थान नहीं दिया जाना था। इसके बावजूद युवाओं ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

आयोजकों के मुताबिक, स्वर्गीय अजीत सिंह की स्मृतियों को आगे बढ़ाने के लिए 23 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा, सामाजिक सरोकार और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment