Editor

उन्नाव में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की बैठक

Hamari sevaye

उन्नाव। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

VK Finance

धर्मगुरुओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और त्योहारों के दौरान आने वाली संभावित दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों की ऊंचाई, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी समुदायों के लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें, इसके लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment