Editor

फतेहपुर में नवयुवक कांवड़िया संघ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा,देखें वीडियो

Hamari sevaye

फतेहपुर। अटल चौराहा से भिटौरा घाट के लिए सावन के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी नवयुवक कांवड़िया समिति, महादेव प्रिंटर्स की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। एवं हर वर्ष की भांति बिटोरा घाट में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है यात्रा में बड़ी संख्या में नवयुवक कांवड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

VK Finance

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। समिति की ओर से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

समिति अध्यक्ष पवन अमन शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित कांवड़ यात्रा में हिमांशु अग्रहरी, अजय मिश्रा, सानू समेत नवयुवक कांवड़िया संघ के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही

खबर को शेयर करे

Leave a Comment