Editor

गंगा_पुल से लापता युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला ..

Hamari sevaye

33 सेकेंड का वीडियो भेजकर भाई से कहा—“मुझे ढूंढना मत, मां-पापा का ध्यान रखना”

VK Finance

बांगरमऊ नगर के सराय मोहल्ला निवासी रामेंद्र जायसवाल के 25 वर्षीय बेटे निलेश जायसवाल बुधवार रात से लापता हैं। निलेश ने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर नानामऊ गंगा पुल से बनाया 33 सेकेंड का वीडियो भेजा था।

वीडियो में उसने भाई से उसे ढूंढने की कोशिश न करने और माता-पिता का ध्यान रखने की बात कही। वीडियो मिलते ही परिजन नानामऊ गंगा पुल पहुंचे, जहां निलेश की बाइक, मोबाइल फोन और चप्पल मिली।

परिजनों के मुताबिक, निलेश नानामऊ घाट के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। बुधवार शाम घर से निकलने के बाद उसने रात करीब 11 बजे भाई को वीडियो भेजा।

सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। शुक्रवार को तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अभी तक निलेश का कोई सुराग नहीं मिला है।

👉🏻 तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण तलाश में मुश्किलें आ रही हैं। परिवार घाट पर निलेश के मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment