Editor

जीवन दीप हॉस्पिटल में शिव आराधना, डॉ. ए.के. गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही। जीवन दीप हॉस्पिटल में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. ए.के. गुप्ता द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों से हॉस्पिटल परिसर भक्तिमय हो गया।

पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की खुशहाली, सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जीवन दीप हॉस्पिटल परिसर
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में भदोही के कई गणमान्य एवं सम्मानित लोग शामिल हुए। अशोक जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भदोही, बृजेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दिलीप गुप्ता, कालीन निर्यातक, पंकज बरनवाल, तारकनाथ जायसवाल, कृष्णा मिश्रा, उमाशंकर पाल, मुन्ना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment