Editor

उन्नाव के जिला जज अनिल कुमार वर्मा का तबादला, हरदोई फैमिली कोर्ट में मिली नई जिम्मेदारी

Hamari sevaye

उन्नाव। उन्नाव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम का स्थानांतरण कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें हरदोई परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

VK Finance

अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने अक्टूबर 2025 में उन्नाव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाला था। हाईकोर्ट के आदेश में उन्हें वर्तमान पद का प्रभार सौंपते हुए नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिवक्ताओं ने हाल में उठाए थे कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दे

कुछ दिन पहले बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने जिला जज की कार्यप्रणाली से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए थे। इसके बाद जिला जज के स्थानांतरण को लेकर न्यायिक और अधिवक्ता वर्ग में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, हाईकोर्ट के स्थानांतरण आदेश में इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि स्थानांतरण हालिया शिकायतों से संबंधित है या फिर सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है।

अब उन्नाव में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तैनाती की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment