Editor

उन्नाव: बारावफात को लेकर सफीपुर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

Hamari sevaye

उन्नाव। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सफीपुर कस्बे में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव और उपजिलाधिकारी सफीपुर फाल्गुनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।

VK Finance

इस दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment