

उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोहरामऊ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कल्लू पुत्र नूरहसन, निवासी ग्राम सहरावां, थाना सोहरामऊ, उम्र करीब 57 वर्ष, को गिरफ्तार किया। वह वाद संख्या 1605/2024 एवं अपराध संख्या 512/2021 से संबंधित धारा 138(1) ईसी एक्ट के मामले में वांछित था।
इसके अलावा पुलिस टीम ने कृष्ण कुमार पुत्र स्व. सुखलाल, निवासी ग्राम भूडनखेड़ा मजरा महनौरा, उम्र करीब 31 वर्ष, को भी गिरफ्तार किया। कृष्ण कुमार के विरुद्ध वाद संख्या 212/23 एवं अपराध संख्या 161/2021 में धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था।
दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के