Editor

उन्नाव में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 198 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Hamari sevaye

उन्नाव। मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSSAI) की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

VK Finance

सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के 14 सैंपल जांच के लिए लिए। जांच और निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप न मिलने तथा खराब पाए गए मिठाई, बर्फी, बेसन, पेड़ा, मोतीचूर लड्डू और पनीर समेत कुल 198 किलोग्राम खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई।

विभाग के अनुसार नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 50,750 रुपये है। इसके अलावा कई दुकानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था में खामियां भी मिलीं। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment