Editor

उन्नाव के मसवासी में कच्ची दीवार गिरने से बाबा और 9 वर्षीय पोते की मौत, डीएम ने परिजनों को दी 8 लाख की सहायता

Hamari sevaye

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के मसवासी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से बाबा और उनके इकलौते 9 वर्षीय पोते की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान बाबा हंसराम और उनके करीब 9 वर्षीय पोते आयु के रूप में हुई है।
घटना का संज्ञान लेते हुए उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य के साथ घटना की जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एडीएम सुशील कुमार गोंड, एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी घटना की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।

VK Finance

घटना के बाद डीएम घनश्याम मीणा और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के त

खबर को शेयर करे

Leave a Comment