Editor

रक्षाबंधन से पहले उन्नाव पुलिस का खास अंदाज, छात्राओं से बंधवाई राखी और दिया सुरक्षा का भरोसा

Hamari sevaye

उन्नाव। रक्षाबंधन के पर्व से ठीक पहले उन्नाव पुलिस ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षा और सम्मान का मजबूत भरोसा दिलाया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से राखी बंधवाई और हर परिस्थिति में उनकी मदद करने का वचन दिया।

VK Finance

सीओ अरविंद चौरसिया और एसएचओ भवन सिंह मौर्य ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों और पुलिस से मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली समझाते हुए संकट की स्थिति में तत्काल मदद लेने के तरीके बताए।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या अपराध की स्थिति में वे बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment