Editor

रोहनिया विधायक ने किया जलजमाव क्षेत्र का निरीक्षण

Hamari sevaye

रोहनिया। विधायक रोहनिया डाक्टर सुनील पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चितईपुर चौराहे पर विवेकानंद पुरम कॉलोनी करौदी में बंद कच्चे नाले और वार्ड सुसुवाही, करौदी व कंदवा में जलजमाव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त को अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र में जलजमाव की समस्या हर हाल में जल्द से जल्द दूर की जाय। अधिकारियों ने बताया कि 84 लाख की फाइल बन गई है और जल्द ही कार्य शुरू होगा, इससे नाला खुल जाएगा और जलजमाव खत्म हो जाएगा। इस दौरान पार्षद सुसुवाही सुरेश गुड्डू पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राजकुमार वर्मा ,श्याम बली पटेल, विनोद पटेल,पूर्व प्रधान सलगु पटेल, नगर निगम के जोनल अधिकारी मुन्ना राम, जेई पंकज पटेल और चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment