Editor

मोमोज खाने गए युवक को कार में डालकर बेसमेंट में ले जाने का आरोप, सरिया-हॉकी से पीटा और 9 हजार रुपये व मोबाइल लूटे

Hamari sevaye

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के देवरी रोड स्थित हनुमान नगर, कोटली बगीची में युवक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता हरीओम ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा गौरव 28 अगस्त को देवरी रोड पर मोमोज खाने गया था। इसी दौरान कंधा टकराने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया।

VK Finance

आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया और गौरव को जबरन कार में बैठाकर एक मार्केट के बेसमेंट में ले गए। वहां सरिया, हॉकी और पाइप से उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उससे 9 हजार रुपये और मोबाइल भी ले लिया। पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह युवक को छुड़ाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और इलाके से निकालने की धमकी दी।

मारपीट में युवक के पैर में गंभीर चोट आने की बात कही गई है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि घायल बेटे को लेकर थाना एकता पहुंचे थे, जहां शिकायत ली गई, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर आगरा से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment