
उन्नाव, 27 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कुल 30 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 7, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से 4, विद्युत विभाग से 3, यूपी सीडा से 4, जिला पंचायत से 4 तथा अन्य विभागों से संबंधित 8 प्रकरण शामिल रहे। सभी प्रकरणों पर बिंदुवार चर्चा कर उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में विद्युत अपग्रेडेशन, बार-बार विद्युत ट्रिपिंग, औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि की उपलब्धता, रास्तों के मरम्मतीकरण, प्रकाश व्यवस्था, नालों की सफाई, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों सहित औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत
