Editor

लखनऊ में मृत मिले हिंदू नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह का नानामऊ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Hamari sevaye

उन्नाव। लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में मृत मिले उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजेपुर निवासी हिंदू नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को उन्नाव के नानामऊ घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, परिचित और समर्थक शामिल हुए।

VK Finance

इस दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह भी नानामऊ घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत धीरेंद्र प्रताप सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

अरुण सिंह ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप सिंह का असमय निधन परिवार, मित्रों और परिचितों के लिए बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वहीं, धीरेंद्र प्रताप सिंह की मौत को लेकर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में शोक का माहौल है। लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में उनका शव मिलने के बाद घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment