

कानपुर में जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ शासन और जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई का असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। प्याज और चीनी के दामों में भारी गिरावट आई है, जिससे थोक और फुटकर बाजार में ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

🧂 चीनी के दाम में गिरावट
चीनी का थोक भाव तीन दिन में करीब ₹66 से घटकर ₹59 प्रति किलो हो गया है। वहीं फुटकर बाजार में चीनी ₹65 प्रति किलो तक बिक रही है। इससे पहले फुटकर में चीनी करीब ₹68 से ₹70 प्रति किलो तक बिक रही थी।
प्याज के भाव भी नीचे आए
प्याज का थोक भाव घटकर करीब ₹35 प्रति किलो और फुटकर भाव ₹55 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
व्यापारियों के मुताबिक जिन दुकानदारों ने पहले महंगे दाम पर चीनी खरीदी है, उनके स्टॉक खत्म होने तक फुटकर कीमतें कुछ जगहों पर ज्यादा रह सकती हैं। हालांकि आगे बाजार में कीमतों में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
सरकार ने चीनी आयात की घोषणा की
कानपुर शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी के मुताबिक चीनी की कृत्रिम किल्लत दिखाई जा रही थी।