Editor

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत..

Hamari sevaye

#लालगंज नेशनल हाईवे-31 पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पाटन इंडियन पेट्रोल पंप के पास पोरई मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

VK Finance

हादसे में पाटन गांव निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत #बीघापुर के 100 बेड अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

🙏 सुनील कुमार की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment