Editor

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Hamari sevaye

मिर्जामुराद।गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा और मिशन शक्ति टीम की प्रभारी अनुजा गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति केंद्र के बारे में 360 डिग्री जानकारी दी।
अनुजा गोस्वामी ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 1090- महिला हेल्पलाइन, 1930- साइबर हेल्पलाइन, 1076- सीएम हेल्पलाइन, 181- महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर को नोट करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने को कहा। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के तरीकों पर भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनका मौके पर ही निवारण किया गया और आवश्यक सुझाव दिए गए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक एवं जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ अंजना सिंह, अंजली जायसवाल, गौरव उपाध्याय, अमृता सिंह, मुकेश यादव, श्वेता देवी, स्नेहा मिश्रा, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने मिशन शक्ति टीम और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें किसी भी आपात स्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment