Editor

68 करोड़ के फर्जी GST कारोबार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सरगना की तलाश तेज

Hamari sevaye

फतेहपुर। जीएसटी विभाग में कार्यरत उपायुक्त कर श्रीमती शैवालिनी सिंह की तहरीर पर थाना बिंदकी में दर्ज मु0अ0सं0 111/2026, धारा 318(2) बीएनएस के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर दर्ज इस मुकदमे में RS Traders नामक फर्म के जरिए करीब 68 करोड़ रुपये के लेन-देन, फर्जी जीएसटी बिल, ई-वे बिल तैयार करने और फर्म के भौतिक रूप से अस्तित्व में न होने का मामला सामने आया था।

VK Finance

विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों अरविंद श्रीवास्तव निवासी उन्नाव, विवेक शुक्ला उर्फ संजय शुक्ला निवासी कानपुर नगर और दीपू गुप्ता उर्फ संजीव कुमार गुप्ता निवासी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि विवेक उर्फ संजय शुक्ला और दीपू गुप्ता जरूरतमंद तथा किराये के मकानों में रहने वाले लोगों को मासिक कमीशन का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते, हस्ताक्षरित चेक और सिम कार्ड हासिल करते थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ‘JSR Sales’ समेत अन्य फर्जी शेल फर्में और बैंक खाते खोले जाते थे।

पुलिस के मुताबिक इन फर्जी फर्मों और खातों का इस्तेमाल मुख्य सरगना संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला द्वारा फर्जी जीएसटी बिलिंग और आईटीसी फ्रॉड में किया जाता था। अवैध गतिविधि से मिलने वाली कमीशन की रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी।

मुख्य सरगना संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला के संबंध में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों, फर्जी फर्मों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री ज्ञान प्रकाश राय ने दी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment