Editor

बजरंग सेना खजुहा ब्लॉक की मासिक बैठक हुई संपन्न, महिला मोर्चा का हुआ विस्तार

Hamari sevaye

फतेहपुर। बजरंग सेना खजुहा ब्लॉक की मासिक बैठक मऊदेव में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए तथा नियुक्ति पत्र एवं पद के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

VK Finance

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी

जिला टीम
अनुज कुमार सिंह — जिला मंत्री, फतेहपुर

मंडल टीम
सरिता देवी — मंडल उपाध्यक्ष, मऊदेव
के.के. सिंह — मंडल संगठन मंत्री, जहानाबाद, भिखनीपुर
करन सिंह — मंडल मंत्री, जहानाबाद

ब्लॉक टीम
मीना देवी — ब्लॉक उपाध्यक्ष, बहुआ
बीना देवी — ब्लॉक अध्यक्ष
कपिल देव — ब्लॉक सचिव, उमौली
रामसेवक — ब्लॉक मंत्री, उमौली

ग्राम स्तर
राम देवी — ग्राम मंत्री
कनावती — ग्राम पदाधिकारी
उषा देवी — ग्राम मंत्री
नन्ही देवी — ग्राम उपाध्यक्ष
राम बाबू — ग्राम उपाध्यक्ष, शुक्लनपुर
राधवेन्द्र सिंह — ग्राम मंत्री

अन्य दायित्व
मुस्कान — सोशल मीडिया प्रभारी
अनु देवी — कोष संबंधी जिम्मेदारी

नवनियुक्त सदस्य
मनोज साहू, मऊदेव — सदस्य
शिवम तिवारी, शुक्लनपुर — सदस्य
अजय कुमार, शुक्लनपुर — सदस्य

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह राणा, जिला सचिव चंद्रमणि पांडेय, मंडल अध्यक्ष साजन त्रिवेदी, ब्लॉक खजुहा अध्यक्ष आकाश तिवारी, ब्लॉक संगठन मंत्री अमित मिश्रा सहित बजरंग सेना के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण के बाद हनुमान जी की जय, गौ माता की जय तथा माता-पिता की जय के जयकारे लगाए गए। इस दौरान काफी देर तक जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम मऊदेव चौराहे स्थित मिश्रा बीज भंडार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बजरंग सेना परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment