Editor

उन्नाव पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल, 150 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

Hamari sevaye

उन्नाव। आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्नाव पुलिस ने मंगलवार, 1 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में दंगा/बलवा नियंत्रण का अभ्यास किया। यह अभ्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन विनी सिंह के नेतृत्व में कराया गया।

VK Finance

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने और उसे सुरक्षित तरीके से तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। बलवा ड्रिल में रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, आंसू गैस के गोले, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल और नेट आदि के प्रयोग की जानकारी दी गई।

पुलिसकर्मियों को इन उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही, ऐसी परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के प्रभावी उपयोग और भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस बल के समन्वय की जानकारी दी गई।

इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आकस्मिक एवं विषम परिस्थितियों में संयम, सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का अभ्यास कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
दंगा/बलवा नियंत्रण ड्रिल में करीब 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय भी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment