Editor

वाराणसी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आज थम सकती हैं तेज बौछारें; राहत की उम्मीद

Hamari sevaye

वाराणसी। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने वाराणसी में आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

VK Finance

हालांकि, बुधवार यानी 2 सितंबर को मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव की संभावना जताई गई है। आईएमडी बीएचयू मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज वाराणसी में भारी बारिश की संभावना काफी कम है। आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं और दिन में एक-दो बार हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में पिछले कई दिनों से जारी तेज बारिश और जलभराव से परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

लगातार बारिश के कारण सड़क, यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। यदि आज तेज बारिश नहीं होती है तो जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन को भी मदद मिल सकती है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment