Editor

उमेश सिंह सैयदराजा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

Hamari sevaye

आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंदौली की 382-सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

VK Finance

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

उमेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और सैयदराजा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करने के कारण उन्हें जमीनी स्तर की समस्याओं, स्थानीय परिस्थितियों और आम लोगों से गहरे संपर्क का व्यापक अनुभव है। वे लंबे समय तक जनता के रिपोर्टर के रूप में सक्रिय रहते हुए स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को लगातार सामने लाते रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उमेश सिंह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

श्री उमेश सिंह का मोबाइल नंबर: 7905123596

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव,
आजाद अधिकार सेना
9415534525

खबर को शेयर करे

Leave a Comment