Editor

यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल को शादी के बंधन से आजाद करने का किया ऐलान, बेटी बोली- ‘तलाक हुआ तो दे दूंगी जान’

Hamari sevaye

आतंकी संगठन जेकेएलएफ के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल हुसैन यासीन से शादी खत्म करने की बात कही है। टाडा कोर्ट में दाखिल हलफनामे में मलिक ने कहा कि वह नहीं चाहता कि मुशाल अपनी बाकी जिंदगी विधवा की तरह बिताए।

VK Finance

हलफनामे में यासीन मलिक ने दावा किया कि पिछले करीब आठ वर्षों से उसकी पत्नी और बेटी से कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी वजह से उसने मुशाल को वैवाहिक बंधन से मुक्त करने का फैसला जताया है।

हालांकि, इस फैसले के बाद परिवार में भावनात्मक संकट गहराता नजर आ रहा है। यासीन और मुशाल की 13 वर्षीय बेटी रजिया ने कथित तौर पर कहा है कि अगर उसके पिता ने वास्तव में उसकी मां को तलाक दिया, तो वह अपनी जान दे देगी।

यासीन मलिक और मुशाल हुसैन की शादी लंबे समय से चर्चा में रही है। अब मलिक के हलफनामे में शादी खत्म करने की बात सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment