
वाराणसी। केंद्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, वाराणसी की 20 से अधिक अधिकारियों की टीम ने बुधवार को नारायणपुर, नरोत्तमपुर और डाफी स्थित मंडप व रेस्तरां संचालकों के प्रतिष्ठानों और आवासों पर छापेमारी की। कार्रवाई देर रात तक चली।

आयुक्त विनिष चौधरी के अनुमोदन तथा संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार और सहायक आयुक्त अनिल कुमार महाशेठ के निर्देशन में हुई कार्रवाई में विवेक सिंह, अभिषेक सिंह और प्रदीप सिंह से जुड़े गोल्डन पैलेस, काशी धरोहर, सत्कार होटल व सत्कार फैमिली ढाबा समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।