

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के 26 अगस्त को घोषित परिणाम के बाद असंतुष्ट अभ्यर्थी अब अपना प्रत्यावेदन आयोग को भेज सकेंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रत्यावेदन 10 सितंबर 2026 तक ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए upesscprayagraj@gmail.com पर प्रत्यावेदन भेजना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब कार्यालय में ऑफलाइन प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
