

कोलकाता/हावड़ा: पश्चिम बंगाल में श्री हनुमंत कथा के आयोजन के बीच पूज्य बागेश्वर धाम सरकार का सौजन्य भवन में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में आयोजित इस विशेष अवसर पर मंत्रियों एवं अधिकारियों ने पूज्य सरकार का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सहित उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों ने माँ दुर्गा का चित्र एवं पूजन सामग्री भेंट कर पूज्य सरकार के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
स्वागत एवं मुलाकात के बाद पूज्य सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ रात्रि भोज में सहभागिता की। इस दौरान सभी के बीच सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण देखने को मिला।
पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक आस्था, सम्मान और आत्मीयता का विशेष भाव नजर आया।