Editor

उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम


  • उन्नाव। अरोड़ा रिसॉर्ट में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे।
    दोनों नेताओं ने स्वर्गीय अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
Hamari sevaye

इस दौरान स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उनके बेटे शशांक शेखर सनी समेत पूरा परिवार कार्यक्रम में मौजूद रहा। परिवार के सदस्यों और कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

VK Finance

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्वर्गीय अजीत सिंह की स्मृतियों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और समाज के लिए किए गए कार्यों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment