Editor

ककरही मनराज पुर में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह, पूर्व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Hamari sevaye

ककरही मनराजपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा की ओर से ग्राम ककरही मनराज में भव्य एवं गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व शिक्षकों को माला, पुष्प एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं बच्चियों को कापी-किताबें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

VK Finance

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री मनोज सिंह डब्ल्यू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बंद किए जा रहे हैं और दूसरी ओर शराब की दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए चिंताजनक है।

समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के विधानसभा अध्यक्ष श्री राम जन्म सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश यादव ने कहा कि शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

वहीं समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के राष्ट्रीय सचिव, शिक्षक सभा श्री हरदेव मौर्या ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिक्षकों के सम्मान को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष उपाध्याय ने किया। समारोह में समाजवादी पार्टी सैय्यदराजा के ब्लॉक अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और शिक्षक के सम्मान का संदेश देते हुए कहा गया—
“गुरु का सम्मान, शिक्षा का सम्मान है,
शिक्षा से ही समाज और देश महान ह

खबर को शेयर करे

Leave a Comment