Editor

अरविंद मौर्य को मिली गणेश पूजा महासमिति की कमान

Hamari sevaye

14 सितंबर को 50 स्थानों पर स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएं

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। नगर में गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री गणेश पूजा महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्री हरि मंदिर, मर्यादपट्टी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में महासमिति के पदाधिकारियों, विभिन्न गणेश पूजा समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी गणेश उत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महासमिति पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से अरविंद मौर्य को श्री गणेश पूजा महासमिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
समिति के संस्थापक एवं संरक्षक विनीत बरनवाल ने बताया कि इस वर्ष 14 सितंबर 2026 को भदोही नगर में करीब 50 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। गणेश उत्सव के समापन के बाद 25 सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए महासमिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि गणेश पूजा के दौरान शासन-प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं में महासमिति पूरा सहयोग करेगी। नगर के सभी पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विसर्जन कार्यक्रम को सुचारु बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव को श्रद्धा, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी पूजा समितियों को साथ लेकर काम किया जाएगा।
बैठक में आशीष चौहान, अजीत यादव, रोहित, रिंकू, रमेश, दीपू सोनकर, ओम सिंह, तरुण शुक्ला, विजय कुमार धिवर, मनीष जायसवाल, कमलेश जायसवाल, अनीस सरोज, अंजली मौर्य, राहुल गौतम, सौरभ चौरसिया और अजय चौहान सहित महासमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment