Editor

कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, CCTV में कैद दो संदिग्ध; नौकर पर शक

Hamari sevaye

कानपुर। कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट में रहने वाले 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बेटे के घर लौटने पर पिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, विनीत मनोचा शनिवार रात घर पर अकेले थे, जबकि उनका बेटा सुक्रात पत्नी के साथ एक पार्टी में गया हुआ था। रात करीब 9:40 बजे बेटा घर से निकला और रविवार सुबह करीब 4:30 बजे वापस लौटा तो पिता का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग बनी है। फुटेज में रात करीब 9:46 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति परिसर में आते दिखाई दिए हैं। दोनों घर के अंदर गए और उनके आने का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि विनीत मनोचा रात करीब 10:58 बजे घर पहुंचे, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध देर रात करीब 11:28 बजे फ्लैट से बाहर निकलते दिखाई दिए।
पुलिस को घटना में मृतक के यहां काम करने वाले नौकर पर भी शक है। बताया जा रहा है कि मृतक नौकर को पसंद नहीं करते थे और उसे अक्सर डांटते थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वारदात में उसकी भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment