

उन्नाव में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने थाना बारासगवर क्षेत्रांतर्गत स्थित बक्सर गंगापुल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने गंगापुल और आसपास के क्षेत्र में यातायात की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू बनाए रखने, वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।