Editor

20 हजार में खरीदा गांजा, ज्यादा मुनाफे के चक्कर में पहुंचा हवालात

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही। ऊंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4 किलो 282 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख 14 हजार 100 रुपये बताई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशाराम (46) पुत्र स्व. जगन्नाथ, निवासी नयापुरवा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ ऊंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने खर्च पूरे करने के लिए गांजा बेचता था। उसके मुताबिक उसे नैनी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से 20 हजार रुपये में गांजा मिला था। इसे अधिक कीमत में बेचने के लिए वह ले जा रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषि शाक्य, कांस्टेबल अजय कुमार और रिजर्व कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे

खबर को शेयर करे

Leave a Comment